चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर के वार्ड नं. 20, जोशियों की बगीची के पास लंबे समय से पानी की समस्या को लेकर स्थानीय नागरिक प्रयासरत थे। आखिरकार पंकज शर्मा, सोनू जोशी और शिवम शर्मा एडवोकेट की लगातार मेहनत और जनसमर्थन के बाद क्षेत्र में बोरिंग कार्य का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर बीजेपी नेता राजेश दहिया के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर बोरिंग का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने मंगल गीत गाकर खुशी व्यक्त की और पानी की समस्या के समाधान की कामना की। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पहल से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। सभी ने सहयोग करने वाले युवाओं और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। यह कार्य क्षेत्र में जनएकता और सकारात्मक प्रयास का प्रतीक माना जा रहा है। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सुनील सिद्धड़, पंकज शर्मा, अनिल अग्रवाल, विनोद टेलर, पंकज शर्मा, सोनू जोशी, गौतम जोशी, झंडू राम वर्मा, रमेश बदनगड़ियां, राजेश सोनी, सावरमल शर्मा, मनोज लाटा, मंजू अरडा्तिया, ममता अग्रवाल, सुलोचना, ललता अग्रवाल, किरण शर्मा, किरण स्वामी, सुमित्रा कुमावत, फूलवंती कुम्हार, मैना, पिंकी जोशी, रेखा जोशी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
3/related/default