जयपुर (वसीम अकरम कुरेशी): ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश की राष्ट्रीय कांफ्रेंस जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में 15 फरवरी को सुबह 10.30 बजे होगी। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, साइंटिस्ट, ब्यूरोक्रेट्स, चिकित्सा, शिक्षा, धर्म, समाज से जुड़ी नामचीन शख्सिसयतें शामिल होंगी। इसी के साथ देश व समाज की उन्नति, उत्थान एवं विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे वरिष्ठजन शामिल होंगे। वहीं कांफ्रेंस के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी शुक्रवार को यहां इंडियाना ग्रांट होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जमीअतुल कुरैश राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हाजी नईमुद्दीन कुरैशी ने दी। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में जमीअतुल कुरैश के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष जीनत कुरैशी, पायलट अफ्शा कुरैशी सहित देशभर के विभिन्न स्कॉलर शामिल होंगे। इसी के साथ समाज के आईएएस-आरएएस अधिकारी, चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिभाएं, नीट क्लियर कर चुके अभ्यर्थी, शिक्षा व समाज की नामवर शख्सियतों की विशेष उपस्थिति रहेगी। वहीं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हाजी नईमुद्दीन कुरैशी ने बताया कि संगठन गठन के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश, प्रदेश व समाज की तरक्की के लिए कार्यशील प्रतिभाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन के दौरान संगठन के संरक्षक छुट्टन कुरैशी, प्रदेश महासचिव खालिद कुरैशी, जयपुर शहर अध्यक्ष फसीउद्दीन कुरैशी, एडवोकेट शब्बीर कुरैशी, जियाउद्दीन कुरैशी, शफीक कुरैशी आदि उपस्थित रहे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष ने बताया के संगठन गत 100 वर्षों से देशभर में देश, प्रदेश व समाज हित के कार्यों में निरंतर अग्रसर है। तालीम, तिजारत, तर्बियत व तरक्की के लिए सहयोग की भावना से विशेषकर युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मौके उन्होंने संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।