निवाई (लालचंद सैनी): पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिकोईडिकोन संस्था के सहयोग से आत्मरक्षा दल की छात्राओं को नि:शुल्क टी-शर्ट वितरित किए गए। सिकोईडिकोन संस्था के प्रतिनिधि अर्जुनदेव ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बालिकाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। आत्मरक्षा दल से जुडक़र छात्राएं न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। प्रधानाचार्य डॉ.योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि नि:शुल्क टी-शर्ट वितरण से आत्मरक्षा दल की छात्राओं में भारी उत्साह रहा। छात्राओं व विद्यालय स्टाफ ने संस्था के प्रति आभार प्रकट करते हुए भविष्य में आत्मरक्षा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपप्राचार्य ममता भण्डारी, पिंकी मीना, किरण शर्मा, पूजा पाटीदार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
राहोली में छात्राओं को वितरित किए नि:शुल्क टी-शर्ट: छात्राओं में दौडी खुशी की लहर
By -
February 03, 2026
0
Tags: