निवाई (लालचंद सैनी): अलियाबाद मोड़ पर स्थित हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज के छात्रावास में अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक जिला अध्यक्ष बद्री नारायण सूरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीचंद शर्मा ने बताया कि बैठक में 1 मई को पीपल पूर्णिमा पर समाज का विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान वर-वधू पक्ष के 5 जोड़े प्रस्तावित हुए। इस अवसर पर सम्मेलन हेतु तन, मन, धन व वर वधू जोड़ों का सहयोग करने व विवाह सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक 15 फरवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम शर्मा आलियाबाद, निवाई तहसील अध्यक्ष गोपीलाल बोहरा, टोंक तहसील अध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा, छात्रावास अध्यक्ष सियाराम भौंगा, जिला महामंत्री मांगीलाल शर्मा सहित कई जिला व तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी व समाज बंधु मौजूद थे।
हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज का विवाह सम्मेलन 1 मई को: विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक संपन्न
By -
February 03, 2026
0
Tags: