जनकल्याण, सशक्त आधारभूत संरचना और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला दूरदर्शी बजट: विधायक डॉ.मेघवाल

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर: खाजूवाला विधायक डॉ.विश्वनाथ ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का राजस्थान बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी सोच और वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी की जनकल्याण, सशक्त आधारभूत संरचना और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला दूरदर्शी बजट है। गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सहित सभी वर्गों को केंद्र में रखकर तैयार बजट आत्मनिर्भर एवं विकसित राजस्थान की मजबूत नींव रखता है। सड़क तंत्र विस्तार, विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण, किसानों के लिए राहत एवं प्रोत्साहन योजनाओं तथा यातायात सुविधाओं के आधुनिकीकरण से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और आमजन का जीवन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सशक्त बनेगा। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में नहरी तंत्र के जीर्णोद्धार, पेयजल,सड़क, विद्युत व सोलर पार्क सहित कई घोषणाओं के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार जताने के साथ प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!