प्रदेश को उन्नति की राह ले जाएगा बजट: विधायक व्यास

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने बुधवार को पेश किए गए बजट को प्रदेश को उन्नति की राह ले जाने वाला बजट बताया है। उन्होंने बीकानेर सहित विभिन्न शहरों में जलापूर्ति अंतराल को सतत रूप से कम करने के लिए स्त्रोत निर्माण, स्वच्छ जलाशय, पाइप लाइन संबंधी कार्य करवाने के लिए 750 करोड़ रुपए के प्रावधान पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण की आमजन की मांग को बजट में स्वीकार किया गया है। इस पर 2.5 करोड़ रुपए व्यय होंगे। बीकानेर में एनडीपीएस विशेष न्यायालय की स्थापना, शहर में 132 केवी जीएसएस निर्माण की घोषणा तथा मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर 1 से 17 तक की नालियों को सुदृढ़ करने के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा को स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पातल के हल्दीराम मूलचंद कार्डियों वस्कुलर सेंटर की अवसंरचना सुदृढ़ीकरण कार्य, एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में नवीन शिशु वार्ड और आईसीयू की स्थापना तथा जिला चिकित्सालयों में साइट्रिक चिकित्सकों के साथ साइट्रिकोलाॅजीकल काउंलसर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही चिकित्सालयों में अतिरिक्त दवा वितरण केन्द्र खोलने तथा ओपीडी कक्षों में ई-परामर्श पर्ची जारी करने लिए डाॅक्टर्स डिजिटल डेस्क की स्थापना की जाएगी। इससे अस्तपालों की व्यवस्थाओं में और अधिक सुदृढ़ीकरण होगा। उन्होंने भीड़ प्रबंधन एवं महिला सुरक्षा तथा आपराधिक गतिविधियों से रोकथाम के लिए चिकित्सा शिक्षा से सम्बद्ध महाविद्यालयों में इंट्रीगेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित कर इन्हें अभय कमांड सेंटरों से जोड़ने के प्रस्ताव को भी उपयोगी बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!