झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कारुंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में हो रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह के समापन अवसर पर व्यास पीठ पर वाचन कर रहे कथावाचक इस्कॉन मंदिर अमेरिका के लाल गोविंद दास महाराज का ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने माला, दुपट्टा, साफा पहनाकर व गौमाता का प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पीठ व्यास पर विराजमान लाल गोविंद दास महाराज ने कहा कि ब्राह्मण व गौ माता की सेवा कलियुग में भवसागर से तारने वाली है। भू देवता के रूप में वेदपाठी ब्राह्मण भटके हुए मनुष्यों को सही मार्ग दिखाकर मोक्ष की ओर प्रेरित करने वाले है और गौ माता की पूजा व सच्ची सेवा समस्त देवी देवताओं की पूजा सेवा है। इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा अलसिसर, जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित, एडवोकेट सुशील जोशी, विफा कोषाध्यक्ष राकेश सहल, वशिष्ठ कुमार शर्मा, विकास पुरोहित, पवन पुजारी, पंडित हरि किशन शुक्ला, सुरेंद्र जोशी, विनोद पुरोहित, विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, पुरुषोत्तम चौरासिया, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र भीमसरिया, अमित पांडे सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।
ब्राह्मण समाज ने किया कथा वाचक लाल गोविंद दास महाराज का अभिनंदन
By -
February 20, 2026
0
Tags: