कोलकाता निवासियो ने की श्री गोपाल गौशाला में गौ सेवा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री गोपाल गौशाला झुंझुनू में गौ भक्त दानदाता श्रीमती रश्मि संजय सराफ, श्रीमती मधु अशोक यादुका, श्रीमती प्रीति अनिल धानुका एवं श्रीमती एवं कुंदन शर्मा ने 20 फरवरी, शुक्रवार अपराह्न 3 बजे श्री गोपाल गौशाला आकर गोवंश को अपने हाथों से गुड, हरा चारा, हरी सब्जिया एवं गेहूं के आटे की बनी रोटियां खिलाई एवं गौ सेवा करके गौशाला का अवलोकन करते हुए मुक्त कंठ से गोशाला में हो रही गौ सेवा के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि वे शेखावाटी भ्रमण पर खाटू श्याम बाबा, सालासर, राणी सतीजी सभी जगह जब भी आते हैं, गोशाला अवश्य आते हैं, यहाँ की गौशाला एवं गौमाता के प्रति समर्पित भाव से गौ सेवा देखकर मन खुश हो जाता है। विदित है कि कोलकाता की प्रसिद्ध फर्म एम बाजार के संचालक संजय सराफ, श्री गोपाल गौशाला झुंझुनू के निवर्तमान मंत्री नेमी अग्रवाल की बुआजी के बेटे हैं। जिनके द्वारा लगभग 4 वर्ष पूर्व गौशाला को करीब ₹20 लाख की लागत से लोडर एवं ट्रैक्टर भी भेंट किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से आजीवन गाय गोद का एक लाख रुपए गोशाला को भेंट किया। इसी के साथ श्रीमती मधु अशोक यादुका, श्रीमती प्रीति अनिल धानुका एवं श्री एवं श्रीमती कुंदन शर्मा द्वारा भी गौसेवा में गोशाला को अपनी ओर से विशेष आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। गोशाला में पधारे सभी गोभक्त दानदाता भामाशाह परिवारो का श्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, निवर्तमान मंत्री नेमी अग्रवाल, विशाल अग्रवाल एवं डॉ.डीएन तुलस्यान द्वारा दुपट्टा औढाकर गौमाता का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन भी किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!