निवाई (लालचंद सैनी): रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे कर्मचारी एवं पेंशनर्स की विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाई यूनियन जयपुर सवाई माधोपुर के शाखा सचिव कामरेड मदन सिंह राजावत ने बताया कि एआईआरएफ के महामन्त्री शिवगोपाल मिश्रा, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के जोनल महामंत्री कॉम मुकेश माथुर, मंडल अध्यक्ष केएस अहलावत, जयपुर मंडल मंत्री कॉम.राकेश यादव के आह्वान पर रेल कर्मचारियों के आठवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू करने, पुरानी पेंशन, ट्रैक मेंटेनर की पेट्रोलिंग बीट 16 किलोमीटर से 12 किलोमीटर करने, सिग्नल रनिंग एवं टीआरडी स्टाफ की विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हुआ तो रेल का चक्का जाम किया जाएगा। इस अवसर पर जयपुर सवाई माधोपुर एम्पलाई यूनियन के शाखा उपाध्यक्ष कामरेड मुकेश जाट बालापुरा, युवा नेता कामरेड भागचंद गुर्जर बनेठा, एम्पलाई यूनियन के यूथ मीडिया प्रभारी उपेंद्र कुमार बैरवा, बहादुर गुर्जर, जितेंद्र जाट, विनोद कुमार जाट, कमलेश कहार, मुरली मीणा, मनोज शर्मा, आनंद शर्मा, लालचंद मीणा, बनस्थली निवाई स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार मीणा, बनवारी लाल सैनी, हरपाल ठेकादार, गिरिराज शर्मा, रूप नारायण मीणा, सुरेश कुमार जाट, बाबूलाल मीणा, शेट्टी अन्ना, तेजराम जाट व पप्पूलाल योगी सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
3/related/default