केंद्र और राज्य के बजट पर फोर्टी की परिचर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): फेडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की ओर से केंद्र और राज्य के बजट पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें सीए डॉ.अभिषेक शर्मा ने केंद्रीय बजट और सीए अमित अग्रवाल ने राज्य के बजट प्रावधानों पर प्रकाश डाला। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि बजट में उद्यमियों के हित में कई घोषणाएं की गई हैं, लेकिन कई बार जटिल बजट घोषणाएं ओर नए कर प्रावधान आम उद्योगपति और व्यापारी को समझ में नहीं आते, इसलिए उनका लाभ भी नहीं उठा पाते। इस परिचर्चा में हमने विशेषज्ञों के साथ संवाद कर बजट के प्रावधानों को उद्यमियों तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में फोर्टी मुख्‍य सचिव नरेश सिंघल, सुरेश सैनी, वुमन विंग अध्‍यक्ष नीलम मित्तल, फोर्टी उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव प्रशांत शर्मा, अरविंद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संयुक्त सचिव विनय गोधा, रवि रेला, पंकज पलसारिया, ब्रांच चेयरमैन मनीष अग्रवाल, रवि जिंदल, शंकर अग्रवाल, पारुल भार्गव, रजनी मेहता, वर्तिका जैन, एकता जैन, अनु जैन, निशा केडिया, नीना खंडेलवाल शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!