पीडी एग्रो इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग ने मारा छापा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): वनस्थली मोड़ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पीड़ी एग्रो इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। कार्रवाई दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई, जिसके बाद से इंडस्ट्रीज परिसर के बाहर दिल्ली, जयपुर व अजमेर नंबर की कई गाडिय़ां खड़ी है एवं आरएसी के जवान तैनात है। विभाग के उच्चाधिकारी इंडस्ट्री के दस्तावेजों की जांच में जुटे रहे। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई जयपुर के कान्हा रेस्टोरेंट पर हाल ही में पड़ी रेड से जुड़े मामले का हिस्सा बताई जा रही है। चर्चा है कि संबंधित फर्म से दाल व बेसन की वहां सप्लाई होती थी, जिसकी वित्तीय लेन-देन को लेकर जांच की जा रही है। हालांकि आयकर विभाग के अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और अधिकारिक रूप से किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है। कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की सूचना है। स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर औद्योगिक क्षेत्र में हलचल बनी हुई है। विभागीय टीम द्वारा खातों, बिलों एवं अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!