शिखर चंद काला ब्लॉक अध्यक्ष एवं त्रिलोक जैन हरभगतपुरा बने मंत्री

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज के चुनाव को लेकर बपूई वालों की धर्मशाला में श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निवाई ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए शिखर चन्द काला, मंत्री त्रिलोक चंद जैन हर भगतपुरा, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद छाबड़ा को मनोनीत किया गया। समाज के प्रवक्ता राकेश संघी व विमल जोला ने बताया कि इनके साथ ब्लाॅक कार्यकारिणी में मनोज पाटनी, नितिन छाबड़ा, ज्ञानचंद जैन लुहारा को विशेष सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। बैठक में सरावगी समाज के प्रमुख हेमचंद संघी, ज्ञानचंद सोगानी, विनोद सुनारा, राकेश संघी, विमल जोला, पदम चंद जैन लुहारा, त्रिलोक रजवास, राजकुमार बिलाला, रिंकू झांझरी, हितेश छाबड़ा, रमेश संघी, राहुल बोली, ज्ञानचंद दरोगा, विनय कासलीवाल, संजय लुहारा, नेमी सोगानी, राजेंद्र सेदरिया, नवीन खंडवा, संजय कासलीवाल, पिंकू सोगानी, राजकुमार शाह, प्रेमचंद सोगानी सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। मनोनीत कार्यकारिणी एवं सदस्य को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर समाज द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!