पूगल/बीकानेर (विजय कपूर): डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) एवं पूगल ब्लॉक प्रभारी डॉ.लोकेश गुप्ता ने उप जिला अस्पताल पूगल तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सत्तासर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उप जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मां) के अंतर्गत अधिकाधिक पैकेज बुक कर आमजन को गुणवत्तापूर्ण सर्जरी एवं भर्ती सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश पीएमओ डॉ.रामस्वरूप ज्याणी को दिए। उप जिला अस्पताल में डॉ.गुप्ता ने आशा, एएनएम एवं नर्सिंग कर्मचारियों को होम बेस्ड पेलियेटिव केयर कार्यक्रम का प्रशिक्षण भी प्रदान किया। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सत्तासर के निरीक्षण के दौरान गैर संचारी रोगों से संबंधित स्क्रीनिंग को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अस्पताल में ओपीडी-आईपीडी व्यवस्था, स्वच्छता, दवा उपलब्धता, एएनसी पंजीकरण, प्रसव सेवाएं, नियमित टीकाकरण एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान नर्सिंग अधिकारी सुभाष एवं मल्टी टास्क वर्कर चंद्रपाल उपस्थित रहे। डॉ.गुप्ता ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करते हुए सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने की दिशा में कार्य करें।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ.लोकेश गुप्ता ने पूगल व सत्तासर अस्पतालों का किया निरीक्षण
By -
February 17, 2026
0
Tags: