बीकानेर: जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय पशु मेला शनिवार को लूणकरणसर स्थित कालू रोड पर शुरू हुआ। मेले का उद्घाटन मेलाध्यक्ष और उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल, मेला सचिव और पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.बीरमाराम तथा उपनिदेशक एवं मेला अधिकारी डॉ.राजेंद्र स्वामी ने किया।सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद गोपूजन, मां सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ मेला शुरू हुआ। मेला सचिव डॉ.बीरमाराम ने मेले में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 और 12 फरवरी को विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बारह फरवरी को विजेता पशुओं के पालकों को पुरस्कार दिए जाएंगे। मेला अधिकारी डॉ.राजेंद्र स्वामी ने विभागीय गतिविधियों और मेले के कार्यकमों की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
3/related/default