मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें जनसंपर्क अधिकारी: राकेश शर्मा, आयुक्त सूचना एवं जनसंपर्क विभाग

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (श्रीराम इंदौरिया): सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पहली संभाग स्तरीय बैठक शनिवार को बीकानेर के सूचना केंद्र में आयोजित हुई। जनसंपर्क विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इससे जुड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके सभी प्लेटफॉर्म्स का उपयोग भी प्रचार-प्रसार के लिए किया जाए। उन्होंने आउटडोर मीडिया के प्रचार-प्रसार साधनों की जानकारी ली। साथ ही पत्रकारों से समन्वय बनाए रखने तथा राज्य सरकार की पत्रकार कल्याण की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पत्रकार को दिलाने के निर्देश दिए। जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित बैठक में अतिरिक्त निदेशक डॉ.जीएल शर्मा ने बीकानेर संभाग में पदस्थापित विभाग के सभी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय तथा राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी से संबंधित जन-जागरूकता एवं प्रचार गतिविधियों की समीक्षा की। 
उन्होंने निर्देश दिए कि इन संस्थाओं की उपलब्धियों, शोध कार्यों, सांस्कृतिक संरक्षण गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी मीडिया कवरेज के माध्यम से आमजन तक पहुँचाया जाए।
डॉ.शर्मा ने कहा कि जनसंपर्क विभाग की भूमिका केवल समाचार संप्रेषण तक सीमित नहीं है। यह सरकार, संस्थाओं और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। योजनाओं, नवाचारों और सकारात्मक पहलों को तथ्यपरक, सरल और जनहितकारी रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल सके। अतिरिक्त निदेशक ने कहा कि प्रत्येक जिले के नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों का आदान-प्रदान कर उन्हें अन्य जिलों में भी लागू किया जाए।
जनसंपर्क कार्यालय बीकानेर के उपनिदेशक डॉ.हरि शंकर आचार्य ने संभाग के विभिन्न जिलों में चल रही जनसंपर्क गतिविधियों, विशेष अभियानों तथा विशेष आयोजनों की जानकारी भी साझा की। सभी जिलों के अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की उपलब्धियों, चुनौतियों और नवाचारों से अवगत कराया। इस दौरान राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सचिव शरद केवलिया, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय से सहायक निदेशक श्रीमती भाग्यश्री गोदारा, बीकानेर के जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, श्रीगंगानगर के जनसंपर्क अधिकारी अनिल शाक्य, हनुमानगढ़ के सहायक जनसंपर्क अधिकारी राजपाल तथा चूरू के सहायक जनसंपर्क अधिकारी मनीष कुमार, जिला परिषद के आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!