दिल्ली के इंदिरा गांधी भवन में चल रहा हैं कांग्रेस जिलाध्यक्षों का व्यापक प्रशिक्षण शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर/दिल्ली: कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मज़बूत करने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान के तहत दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी भवन में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का व्यापक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में राजस्थान के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया।प्रशिक्षण शिविर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दोनो ने संबोधित करते हुए जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जनता से सीधे संवाद को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।बीकानेर जिले से जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग एवं मदन गोपाल मेघवाल भी इस संगठन सृजन अभियान प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और संगठन के लिए भविष्य की दिशा तय करने वाला अहम कदम बताया। सियाग ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को ज़मीनी स्तर पर और मज़बूती मिलेगी। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर में संगठन की वर्तमान स्थिति, भविष्य की रणनीति, आगामी चुनावों की तैयारियों और पार्टी की नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। शिविर में शामिल जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक अनुशासन, ब्लॉक व मंडल की निर्धारित समयानुसार मासिक मिटिंगें करना, ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष जो निष्क्रिय हैं। उन्हें हटाकर बदलना, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, सभी अग्रिम संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों की निर्धारित समयानुसार मासिक मिटिंगें व कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग, जिले की ज्वलंत समस्याओं व मुद्दों पर विडियो बनाकर वायरल करना और जनसमस्याओं का समाधान, जन आंदोलनों को मज़बूती देने, पार्टी अपनी पहुंच बढ़ाने और पार्टी नितियों के प्रचार के लिए इन्फ्लुएंसर के साथ मिलकर काम करना इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!