बीकानेर: जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने राज्य सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वित्तमंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट में बीकानेर की पूर्णतः अनदेखी की है। हकीकत यह है कि बीकानेर के स्थानीय आमजन को बजट से बहुत उम्मीदें थी लेकिन उनके सपने केवल ख्वाब बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा, “हमारी खेजड़ी व गौचर भूमि छीन ली, लेकिन बदले में बीकानेर को कुछ भी नहीं दिया गया। पिछले बजट की तरह इस बार भी बीकानेर के साथ शौतेला व्यवहार किया गया है। मैं इस बजट की घोर निंदा करता हूं।उन्होंने कहा कि मजदूरों, किसानों और बेरोजगार युवाओं को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनके लिए किसी प्रकार की राहत की घोषणा नहीं की गई। पुराने प्रोजेक्ट और पूर्व में की गई घोषणाओं पर भी कोई ठोस निर्णय या क्रियान्वयन की रूपरेखा प्रस्तुत नहीं की गई। बीकानेर से कोटपूतली तक ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे की पिछले बजट में की गई घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस परियोजना को लागू करने को लेकर भी इस बार कोई स्पष्टता नहीं दी गई। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेन्टर खोलने की पूर्व में की गई घोषणा के बावजूद बजट में कोई भी उल्लेख नहीं हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पानी, बिजली, सड़क इत्यादि की भी कोई विशेष विकास योजना या ग्राम विकास संबंधी घोषणा नहीं की गई है, जिससे ग्रामीण जनता में निराशा का माहौल है।
हमारी खेजड़ी व गौचर भूमि छीन ली और बदले में बीकानेर के साथ बजट में किया शौतेला व्यवहार: बिशनाराम सियाग
By -
February 11, 2026
0
Tags: