जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, राज्य मुख्यालय के तत्वावधान में आगामी 11 फरवरी को राज्य प्रशिक्षण केंद्र, जगतपुरा में 'राज्य पुरस्कार समारोह' में जयपुर जिले की सीओ (गाइड) ऋतु शर्मा को उनके उल्लेखनीय सेवा कार्यों हेतु राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ किशन बागडे के कर-कमलों द्वारा 'मैडल ऑफ मैरिट' से सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि विद्यार्थी जीवन से ही स्काउटिंग के प्रति समर्पित रही ऋतु शर्मा को 2006 मे राष्ट्रपति गाइड अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस उपलब्धि पर समाजसेवी राजन सरदार, स्थानीय संघ मालवीय नगर के सचिव केके शर्मा, यशवंत सिंह एवं स्काउटिंग जगत से जुड़े गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।