8 फरवरी, रविवार को होगा विशाल हिन्दू सम्मेलन

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर: रविवार, 8 फरवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर वार्ड नंबर 29 में श्री हरिराम बाबा मंदिर परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सर्व हिंदू समाज द्वारा संस्कृति सनातन धर्म व सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिन्दू सम्मेलन मे भाग लेने की बात कही। हिंदू समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ जनसंपर्क किया गया। वार्ड 29 व 33 मे रूगाराम सुथार मातृशक्ति पूर्व पार्षद व पूर्व सचिव महावीर इंटरनेशनल श्रीडूंगरगढ़ के तोलाराम मारू, पदमाराम प्रजापत, भागीरथ भार्गव, मांगीलाल ब्राह्मण, मोहन लाल नाई जाखड़, तिलोक चन्द हीरावत सहित मोहल्ले के सैंकड़ो लोगो सहित सम्पर्क कर बताया कि सभी हिन्दू भाई अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा मे शामिल होकर माहेश्वरी सेवा सदन, आडसर बास, श्रीडूंगरगढ़ मे पहुंचे। कलश यात्रा 8 फरवरी को दोपहर 2 बजे श्याम जी मन्दिर से माहेश्वरी सदन तक निकलेगी। विशाल हिन्दू सम्मेलन को श्री संतोष सागर जी महाराज कथा वाचक सहित अनेकों अन्य हिन्दूजन भी सम्बोधित करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!