बीकानेर (प्रमोद आचार्य): मुक्ति संस्था के तत्वावधान में अठारहवां कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर आगामी 8 मार्च को आयोजित होगा। कार्यक्रम समन्वयक तोलाराम पेडीवाल ने बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षशील रही समाजसेवी कुसुम देवी डागा की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से 18 वर्ष पहले प्रारंभ किये गये निशुल्क कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर इस वर्ष 18वां कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण 8 मार्च को नत्थूसर बास स्थित ब्रह्म बगीचा, नया शहर थाने के पीछे आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रभारी पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा ने बताया कि घुटना पीड़ितों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जाँच कर जरुरतमंद मरीजों को हाथों हाथ निशुल्क नीबेल्ट वितरण किये जायेंगे। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट महेन्द्र जैन ने बताया कि 8 मार्च को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक घुटना पीड़ितों का पंजीकरण किया जाएंगा, पंजीकरण उपरांत चिकित्सक-मरीज संवाद होगा फिर निशुल्क नीबेल्ट वितरण किये जाएंगे। जैन ने बताया कि अनुभवी चिकित्सक डॉ.हेमन्त व्यास, डॉ.सुभाष भास्कर एवं डाॅ.भारती पुरोहित सहित अनेक चिकित्सक शिविर में सेवाएँ प्रदान करेंगे।
कुसुम देवी डागा स्मृति निशुल्क घुटना दर्द निवारण शिविर 8 मार्च को
By -
February 24, 2026
0
Tags: