निवाई (लालचंद सैनी): राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ट्रक यूनियन के सामने देवधाम जोधपुरिया के लिए कनक दंडवत कर रहे एक श्रद्धालु के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थानाधिकारी घासीराम मीणा मय जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल निवाई की मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि मृतक मोहनलाल गुर्जर (55) निवासी जीवली शुक्रवार को सुबह 7 बजे गांव जीवली से देवधाम जोधपुरिया के लिए कनक दंडवत यात्रा करते हुए जा रहा था। जिसके दौरान मंगलवार को सुबह करीब 6:30 बजे वह बाईपास को पार कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का भाई प्रेम गुर्जर भी उसके साथ में चल रहा था। वाहन की चपेट में आने से वह भी घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
3/related/default