विधानसभा घेराव को लेकर सैकड़ो लोग जयपुर कूच करेंगे आज

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): आरक्षण संघर्ष समिति राजस्थान के तत्वाधान में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित विधानसभा घेराव में निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से सैकडो लोग जयपुर के लिए आज कूच करेगे। आरक्षण संघर्ष समिति के तहसील अध्यक्ष कमलेश सैनी ने बताया कि क्षेत्र वार व्यवस्थाओं को लेकर लोगों को जिम्मेदारियां दी गई है, सभी क्षेत्रों में स्थानीय लोगों द्वारा वाहन एवं खाने की व्यवस्था स्वयं के स्तर पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभी लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेना चाहिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!