“रीसेंट ट्रेंड्स इन मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग” विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): जगतपुरा स्थित स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी) में मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को फिजिक्स डिपार्टमेंट के द्वारा, “रीसेंट ट्रेंड्स इन मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग” विषय पर सीएसआईआर-आईएमएमटी, भुवनेश्वर के सहयोग से पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.विकास शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, एमआरसी, एमएनआईटी, जयपुर, ने “बियॉन्ड सिलिकॉन फोटोवोल्टिक: हैलाइड पेरोवस्काइट, फ्लेक्सिबल, ट्रांसपेरेंट और कलरफुल सोलर सेल्स” टॉपिक पर एक्सपर्ट लेक्चर दिया। स्पीकर ने पारंपरिक सिलिकॉन-बेस्ड सोलर टेक्नोलॉजी की कमियों पर रोशनी डाली और अगली पीढ़ी के फोटोवोल्टिक एब्जॉर्बर के तौर पर हैलाइड पेरोवस्काइट मटीरियल की बढ़ती अहमियत पर ज़ोर दिया। लेक्चर में पेरोवस्काइट सोलर सेल्स के खास फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें उनकी हाई एफिशिएंसी, कम लागत में फैब्रिकेशन, मैकेनिकल फ्लेक्सिबिलिटी, और ट्रांसपेरेंट और कलरफुल फोटोवोल्टिक डिवाइस बनाने लायक ट्यूनेबल ऑप्टिकल प्रॉपर्टीज़ शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रोफेसर रिशी व्यास, विभागाध्यक्ष, भौतिकी विभाग ने एफडीपी का महत्त्व बताते हुए इसके सफल आयोजन के लिए समस्त आमंत्रित वक्ताओं तथा आयोजको को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम का संचालन भौतिकी विभाग के डॉ.मनस्वी दीक्षित एवं डॉ.कोमल शर्मा ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!