जुरहरा/डीग (रेखचन्द्र भारद्वाज): स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी नाम-पते की आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर दुधारू गाय-भैसों को सस्ते दामों में बेचने का विज्ञापन डालकर व गाय-भैंस को निवास स्थान तक पहुंचाने के लिये एडवांस में रूपये प्राप्त कर लोगों को ठगी का निशाना बनाते थे। जुरहरा थानाधिकारी गिर्राज सिंह ने बताया कि शुक्रवार 06 फरवरी को जुरहरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चौमोरा पुलिया कस्बा जुरहरा से जैमत की ओर जाने वाले रास्ते पर बैठकर दो व्यक्ति साइबर ठगी कर रहे हैं, जिस पर कार्यवाही करते हुए जुरहरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दो व्यक्ति मोबाइल फोन चलाते हुये दिखाई दिए। जिनको पकडकर नाम पता-पूछा तो उन्होंने अपने नाम-पते मोईन पुत्र कासम जाति मेव निवासी ग्राम लाडलाका थाना जुरहरा व उम्मर मोहम्मद पुत्र रमजान जाति मेव निवासी ग्राम जाटोली थाना कैथवाडा का होना बताया। जिनको गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 एण्ड्रोईड मोबाइल फोन व 4 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।
सायबर ठगी करते हुए दो जने गिरफ्तार: कब्जे से 2 एण्ड्रोईड मोबाईल फोन व 4 फर्जी सिम कार्ड जब्त
By -
February 07, 2026
0
Tags: