वीएमओयू की महिला फुटबॉल टीम पश्चिम जोन: इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में लेगी हिस्सा

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटा (श्रीराम इंदौरिया): वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की महिला फुटबॉल टीम अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा (मध्यप्रदेश) में आगामी 9 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 तक आयोजित होने वाले पश्चिम जोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेगी। टीम 8 फरवरी को कोटा से रीवा के लिए बस द्वारा रवाना होगी। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर बीएल वर्मा, निदेशक संकाय प्रो.बी.अरुण कुमार एवं कुलसचिव डॉ.पूर्वा अग्रवाल ने टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इस टीम की कप्तान सलोनी होंगी तथा मोनिका झाला उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी। टीम के प्रबंधन एवं मार्गदर्शन का दायित्व खेल प्रभारी डॉ.एसके कुलश्रेष्ठ के साथ-साथ टीम मैनेजर हरलीन कौर एवं एनी राकेश संभालेंगी। टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है: सलोनी (कप्तान), मोनिका झाला (उप-कप्तान), अभिलाषा मेघवाल, भूमिका शर्मा, भूमिका सोनी, महक, ममता, मान्शी पालीवाल, मोना, किरण मीना, नंदिनी पंवार, निकिता, पूनम, ऋषिका मीना, शिवानी, शिवानी प्रजापत, पायल, वर्षा मेघवाल। विश्वविद्यालय परिवार की ओर से पूरी टीम को उनकी इस खेल यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं। आशा है कि टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगी।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!