कुलगुरू प्रो.वर्मा का अभिनव प्रयोग, महीने में दो दिन ‘नो व्हीकल जोन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटा (श्रीराम इंदौरिया): वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने कुलगुरू प्रोफेसर बीएल वर्मा के निर्देश पर एक अभिनव प्रयोग किया है। अब महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार को कैंपस में वाहनों के परिचालन पर पाबंदी रहेगी। यह सभी के लिए लागू किया गया है। शनिवार, 7 फरवरी को इस नियम की पालना का पहला दिन था। कुलगुरू प्रो.वर्मा की अनुमति से कुलसचिव डॉ.पूर्वा अग्रवाल के आदेश के बाद शनिवार को विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कार्मिकों ने अपने-अपने वाहनों को गेट नंबर एक के बाहर सड़क पर पार्क किया। परिसर के अंदर-बाहर सुरक्षा गार्ड मुस्तैद रहे और सभी वाहनों की चौकसी में तैनात रहे। कुलगुरू प्रो.वर्मा ने कहा कि इस प्रयोग से परिसर के माहौल में सुधार आएगा और महीने के दो दिन ये नियम लागू होने से सभी को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने का संदेश भी मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में कई संस्थान पहले से ऐसा हर रहे हैं, इससे प्रदूषण के मानकों में गिरावट भी देखी गई है। उन्होंने कहा कि वीएमओयू की इस पहल का दूसरे संस्थान भी अनुसरण कर सकते हैं। कैंपसवासियों की सहूलियत के लिए विश्वविद्यालय का गेट नंबर दो खुला रहा, जहां सुरक्षा गार्ड पूरी मुस्तैदी से काम करता दिखा।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!