केंद्र बजट पर चिड़ावा में प्रेस कॉन्फ्रेंस, चिड़ावा–पिलानी 16 किमी सड़क को मिली स्वीकृति

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा में केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता कैलाश मेघवाल के निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कैलाश मेघवाल ने केंद्र सरकार के बजट को जन हितैषी एवं विकासोन्मुखी बताया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चिड़ावा से पिलानी तक 16 किलो मीटर लंबी सड़क को बजट में शामिल किया गया है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कैलाश मेघवाल ने इस सौगात के लिए डबल इंजन की सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की राज्य सरकार की दूरदर्शिता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी एवं देवरोड मंडल अध्यक्ष सज्जन कोठारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी बजट को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!