सुलताना CHC में डॉक्टरों की लापरवाही से जनता परेशान

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले की सुलताना स्थित सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एक बार फिर अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल में पांच डॉक्टर नियुक्त होने के बावजूद डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते, जिससे आम मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय संत कैलाश दास महाराज एवं सारी धाम झुंझुनूं ने बताया कि इस संबंध में जब शिकायत की गई तो CMHO छोटेलाल ने जांच करवाने की बात कही। हालांकि अब सवाल यह उठ रहा है कि यह जांच केवल कागजों तक ही सीमित रहेगी या वास्तव में जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई होगी। कैलाश दास महाराज का कहना है कि मजबूरी में मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में दिखाना पड़ रहा है, जबकि सरकारी अस्पताल में सभी सुविधाएं और डॉक्टर मौजूद होने चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जय हो जिला प्रशासन की”, जहां डॉक्टरों का काम कम और राजनीतिक गतिविधियों में समय अधिक बीतता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भाजपा सरकार में आम आदमी राम भरोसे है और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब डॉक्टर नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आते तो आखिर उनका जवाबदेह कौन होगा। जनता ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सुलताना CHC की वास्तविक एवं निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!