101 महिलाएं अहिल्याबाई होल्कर प्रेरक मातृ शक्ति अवार्ड से अलंकृत

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): जीवन सुरक्षा एवं पर्यावरण रक्षा संस्था के तत्वावधान में एसकेआईटी कॉलेज सभागार, जगतपुरा में बेटी सम्मान महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतिकूल परिस्थितियों में शानदार सफलता अर्जित करने वाली 101 महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर प्रेरक मातृशक्ति अवार्ड से नवाजा गया। संस्था अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा एवं संयोजक मोहन लाल शर्मा ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि नवचयनित आरएएस अधिकारी अंजू शर्मा रही तथा अति विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रामजीलाल शर्मा, कपिल जैन रहे। समारोह में संघर्षशील मातृशक्ति ने मंच से अपनी संघर्ष की कहानी साझा की। समारोह में जयपुर जिले के साथ ही सीकर, झुंझुनू, हनुमानगढ़, चूरू, नई दिल्ली से मातृशक्ति ने भागीदारी की। समारोह का मंच संचालन अनुष्का शर्मा एवं कोमल सुथार ने किया। इस अवसर पर 101 मातृशक्ति का अहिल्याबाई होल्कर प्रेरक मातृशक्ति अवार्ड से अभिनंदन करते हुए संस्था का दुपट्टा, शॉल, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट किया गया। महिला सशक्तिकरण के विषय पर विचार व्यक्त किए गए एवं कालिका पैट्रोलिंग यूनिट ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि मातृशक्ति समाज की मुख्य स्तंभ है, प्रकृति संवर्धन में मातृशक्ति का सदैव अनुकरणीय योगदान रहा है। इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति को प्रतिवर्ष पेड़ लगाकर उसका संवर्धन करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर सोहन लाल पारीक, डॉ.अम्बर श्रीवास्तव, डॉ.नुपुर श्रीवास्तव, गजानन्द शर्मा, मुकेश मेहता, प्रभु दयाल शर्मा, भगवान सहाय शर्मा, महेश, लखन, मुकेश, डॉ.आशा शर्मा, स्नेहा शर्मा, मोनिका शर्मा, सुनीता, आकांक्षा शर्मा, अशोक शर्मा, बंशीधर शर्मा, युवराज शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं संस्था कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!