टोंक में खटीक समाज का द्वितीय निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 1 मई को

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): खटीक समाज के द्वितीय निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष गुड्डू खटीक के नेतृत्व में गांधी पार्क स्थित हनुमान मंदिर में समाज के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 1 मई को टोंक में होने वाले सम्मेलन को सुचारू रूप से आयोजित करने की रणनीति तैयार की गई। समिति ने 51 जोड़ों का निशुल्क विवाह संपन्न करवाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मुकेश खटीक ने सम्मेलन में होने वाले भोजन का समस्त खर्चा वहन करने की घोषणा की, जबकि सुरेश परिड़वाल ने पहल करते हुए 21,000 रुपये की पहली रसीद कटवाई। समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में सीताराम चावला, मुकेश किराड़, सज्जन पहाड़िया, विजय चावला, अजय चावला, मनमोहन किराड़, ओमप्रकाश चावला, राजेंद्र चावला, रवि तसेरा, रामस्वरूप, अनिल तसेरा, कन्हैया लाल टेपण, ब्रिजेश परिड़वाल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!