सर्राफा बाजार में आभूषण की दुकान से दुकानदार की नजर चुराकर 14 लाख के आभूषण किए पार*

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): शहर के सर्राफा बाजार की दुकान पर आभूषण खरीदने के दौरान चार महिला पुरुषों ने दुकानदार की नजर चुराते हुए करीब 14 लाख कीमत के आभूषण चुराने के मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। सर्राफा व्यवसायी अनिल कुमार जैन ने बताया कि सर्राफा बाजार में भैंरुजी के मंदिर के पास उसकी दुकान है। 23 जनवरी को दो महिलाएं और दो पुरुष उसकी दुकान में खरीदारी करने के लिए आए थे। उन्होंने करीब एक लाख से अधिक कीमत के आभूषण खरीदे। इसी दौरान नजऱे चुराते हुए उन्होंने दुकान से सोने के पेंडल, सोने की अंगूठी व अन्य आभूषण, जिनका वजन करीब 88 ग्राम तथा कीमत करीब 14 लाख रूपए है को चुराकर ले गए। उनके जाने के बाद उसने ज्वेलरी संभाली तो चोरी होने की जानकारी मिली। इस पर चोरो की शहर के कई स्थानों पर तलाशी की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को उसी दिन दे दी गई। पीडित ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवा दिए गए थे लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और तफ्तीश जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!