निवाई (लालचंद सैनी): अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा शाखा निवाई के तत्वावधान में स्वामी रामचरण महाराज का 306वां प्राकट्य महोत्सव शहनाई गार्डन में मनाया गया। समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र विजय ने बताया कि जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस दौरान भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद महाआरती की गई। इस अवसर पर गणेश विजय, कमलेश, कन्हैया लाल, कैलाशचंद, राजेश, नाथूलाल, नरेन्द्र, रामकल्याण, प्रदीप, रामराय व ओमप्रकाश विजय सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।
3/related/default