निवाई (लालचंद सैनी): सकल हिंदू समाज एवं हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति गोपीनाथ बस्ती के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को लेकर कंकाली माता मंदिर एवं अखाड़े वाले बालाजी मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के साथ कलश यात्रा रवाना हुई। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंची, जहां पर हिंदुत्व को लेकर व्याख्यान दिया गया। कलश यात्रा का चारभुजा नाथ मंदिर बड़ा बाजार में भव्य संगम समारोह का आयोजन किया गया। हिंदू संगठनों द्वारा कलश यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान धार्मिक भजनों पर डीजे की मधुर धुन पर महिलाओं एवं युवतियों ने भक्ति नृत्य किया। कलश यात्रा के जुलूस में संतों को शाही लवाजमें के साथ बग्गी पर विराजमान किया गया। कलश यात्रा में हनुमान व्यायाम शाला के पट्टेबाज हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे, जो लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर संत रामशरण दास महाराज, संत रामभरोसे दास महाराज, प्रजापति ब्रह्मकुमारी से रेखा दीदी सहित सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे।
3/related/default