भाजपा नेता कैलाश मेघवाल ने किया थ्री-फेज बोरिंग का लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नवसृजित ग्राम पंचायत ढंढार में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में थ्री-फेज बोरिंग का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता कैलाश मेघवाल रहे, जबकि अध्यक्षता पिलानी के निवर्तमान प्रधान बिरमा रायला ने की। इस अवसर पर अतिथियों का माला व साफा पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता कैलाश मेघवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसान के हित में निरंतर विकास कार्य कर रही है। पेयजल, सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है, जिसका लाभ आज ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सुनील पूनिया, खुडिया सरपंच प्रतिनिधि मोहन सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नितिराज सिंह (ईस्माइलपुर), पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र बनगोठड़ी, पूर्व सरपंच वेदपाल, ईश्वर सिंह शेखावत (झेरली), नवीन सुरा, संदीप रायला सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।
वक्ताओं ने कहा कि थ्री-फेज बोरिंग से ढंढार सहित आसपास के क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में करणी सिंह शेखावत, लहरी भाटी, नारायण भगासरा, प्रभु बाडेटिया, ओमप्रकाश सैनी, विश्मबर दर्जी, जगदीश प्रसाद सैन, किशन सिसोदिया, फतेहसिंह कुल्हरी, शंकर कुल्हरी, उम्मेद भाटी, श्रवण भाटी, देवेंद्र शेखावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!