महालक्ष्मी धाम में अभिनंदन समारोह

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर की कॉलेज रोड पर शनि मंदिर के पास स्थित सनातन आश्रम में रविवार को अभिनंदन समारोह हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि आईजी अजयपाल लाम्बा के पिता शिक्षाविद बालचंद लाम्बा थे। उन्होंने इस दौरान लोगों को सनातन धर्म से जोड़ने में साहित्य और धर्म स्थलों की भूमिका को अहम बताते हुए सभी को सनातन से जोड़ने और प्रतिदिन मंदिर अवश्य जाने आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सनातन आश्रम के प्रणेता वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने कहा कि संस्कृति के उत्थान के लिए समाज को जागृत होना आवश्यक है और धर्म के प्रचार प्रसार के लिए युवाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम में शिक्षाविद बालचंद लाम्बा, देशराज थेबड़ सिरोही, उदयपुरवाटी के पूर्व प्रधान मदनलाल भांवरिया, समाजसेवी मंदरूप सिंह माठ, सुभाष बड़सरा, आर्यन चनानिया और धर्मपाल जाखड़ सुनारी का साफा, दुपट्टा और माला पहनाकर अभिनंदन किया। तिवाड़ी ने सभी को मंगलपाठ की पुस्तके भेंट की। अतिथियों ने आश्रम में स्थित रिद्धि सिद्धि विनायक दरबार, महालक्ष्मी धाम, बावलिया बाबा मंदिर और भायला हनुमान मंदिर में दर्शन भी किए और यहां का इतिहास जाना, सभी ने यहां मनोकामना भी मांगी। इस मौके पर गिरधर गोपाल महमिया, रतिराम, मातादीन पंडित, सज्जन शर्मा, वेदांत तिवाड़ी सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!