झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय, झुंझुनूं में 20 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह ‘उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजेन्द्र भाम्बू होंगे। समारोह के दौरान शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा उनमें प्रतिस्पर्धात्मक और सृजनात्मक भावना का विकास करना है। इस अवसर पर राज्य बजट घोषणा के बिन्दु संख्या 30 के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए वाचनालय/रीडिंग रूम तथा महाविद्यालय में ऑनलाइन व्याख्यान रिकॉर्डिंग सुविधायुक्त स्मार्ट कक्षा कक्ष का उद्घाटन भी किया जाएगा।
श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव 20 जनवरी को
By -
January 18, 2026
0
Tags: