पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी पंचायत समिति में नवसृजित ग्राम पंचायत लाडुन्दा बनाए जाने तथा पंचायत समिति में लाडुन्दा–पीपली को पृथक वार्ड के रूप में शामिल किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने मिठाइयाँ बांटकर खुशी जाहिर की और पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता कैलाश मेघवाल का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत और वार्ड गठन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा प्रशासनिक सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। कार्यक्रम के दौरान सोमवीर छाब्बा, मनफूल धतरवाल, विजय सिंह शेखावत, मानसिंह शेखावत, भीष्म श्योराण, महावीर श्योराण, बलबीर श्योराण, धर्मेन्द्र भालोठिया, पवन कुमार कलिया, दलीप कुमार कलिया, सज्जन लोहमरोड, जयपाल सिंह शेखावत, रामफल छाब्बा, जगबीर योगी, विजयपाल श्योराण, सुभाष दूदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नए ग्राम पंचायत व वार्ड गठन से स्थानीय समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी।