सात दिवसीय कृषक प्रशिक्षण दल रवाना

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आत्मा योजनान्तर्गत अन्तर राज्य कृषक प्रशिक्षण (राज्य के बाहर) सात दिवसीय 30 कृषकों के प्रशिक्षण दल को (दिनांक 18 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक) कृषि एंव परियोजना निदेशक (आत्मा) झुन्झुनू के उप निदेशक शीशराम जाखड़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शीशराम जाखड़ ने बताया कि सात दिवसीय कृषक प्रशिक्षण के दौरान कृषक उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केन्द्र, भा.कृ.अनु.प. केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान गड़सा, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में वैज्ञानिक विधि से पशुपालन प्राकृति खेती, कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण की नवीनतम तकनीक, उन्नत हाईटेक बागवानी (फल, फुल, सब्जी) विपणन, जल एवं मृदा सरंक्षण, लॉ-टनल, शैड नेट हाउस, पॉली हाउस, मधुमक्खी पालन, मूल्य संवर्धन, प्रसस्करण प्रबन्धन एवं संरक्षित खेती विषयों पर उच्च स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेगें व सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र, बाजोरा, कुल्लु, कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय स्टेशन, कटराई, कुल्लू घाटी, (हिमाचल प्रदेश) मनीकरन एवं केलांग तहसील के प्रगतिशील कृषकों के खेतों पर क्षेत्र भ्रमण एंव ऊन औद्योगिक इकाईयों सहित उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की विभिन्न ईकाईयों का भी भ्रमण करेगें।
भ्रमण दल रवानगी के मोके पर उप परियोजना निदेशक (आत्मा) प्रमोद कुमार, सुरेन्द्र सिंह, कृषि पर्यवेक्षक उद्यान उदयपुरवाटी, विजय ढाका, तपेश कुमार, रीतेश कुमार सहित 30 कृषक उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!