गोचर, खेजड़ी मुद्दे पर सरकार जन भावना के साथ आई- हेम शर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। गोचर भूमि का अन्य उपयोग नहीं करने, गोचर की किस्म नहीं बदलने और बीकानेर विकास प्राधिकरण को नहीं देकर जैसा जनता चाहेगी वैसी गोचर की किस्म रखी जाएगी। वहीं खेजड़ी की कटाई पर कड़े प्रतिबंध लगाने का शख्त कानून विधायी प्रक्रिया में है। ऐसे में गोचर और खेजड़ी को लेकर संत समाज, गो प्रेमी और सर्व समाज को भ्रमित नहीं होना चाहिए। यह बात बीकानेर भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के हवाले से शनिवार को खबर अपडेट से कही। उनके नेतृत्व में शुक्रवार की रात शिष्टमंडल की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात हुई थी। 
शिष्ट मंडल में शामिल डा. विश्वनाथ मेघवाल ने बताया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मुलाकत पर रविवार को प्रेस कांफ्रेस कर विस्तृत बातचीत करेंगे। दूसरे विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने फोन नहीं उठाया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई भी नो रिप्लाई रहे। बीकानेर शहर विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं थे, परन्तु उनकी सहमति रही। जीव जंतु बोर्ड के जसवंत बिश्नोई, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, विधायक, विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी, ताराचंद सारस्वत, पब्बाराम बिश्नोई शिष्टमंडल में शामिल थे। यह वार्ता में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ मुख्य सचिव वी श्रीनिवासन, अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा व शिखर अग्रवाल की उपस्थिति में हुई। 
 शुक्रवार की देर रात जयपुर सीएमओ में मुख्यमंत्री से शिष्टमंडल से वार्ता का मुख्य विषय बीकानेर गोचर को बीकानेर विकास प्राधिकरण योजना में शामिल करने, गोचर की किस्म बदलने को लेकर चल रहे असमंजस और प्रदेश भर में राज्य वृक्ष खेजड़ी की कटाई पर प्रतिबंध को लेकर विचार विमर्श हुआ। इस मुद्दे पर बीकानेर में जनता उध्देलित है। संत समाज का व्यापक विरोध है। सर्व समाज आन्दोलनरत है। 27 जनवरी को साधु संतों के नेतृत्व में कलेक्ट्रट पर धरना तथा 2 फरवरी को महापड़ाव की व्यापक स्तर पर तैयारिया चल रही है। यह मुद्दा राजनीति से ऊपर जन-जन की आवाज बनता जा रहा है। गोचर और खेंजड़ी को लेकर भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान में भाजपा की सरकार, बीकानेर से भाजपा के मंत्री तथा प्रशासन जनता की आलोचना के घेरे में है। इस मुद्दे पर व्यापक जनांदोलन के दबाव में सरकार और प्रशासन दोनों ही है।
विभिन्न स्तरों पर जन दबाव के चलते प्रशासन ने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 21 जनवरी को प्रातः 11 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में ओरण, चारागाह तथा खेजड़ी की अवैध कटाई की रोकथाम के संबंध में बैठक रखी गई है। यह जानकारी अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवन्त सिंह के हवाले से दी गई है। इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस, अधीक्षक, नगर निगम व बीकानेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त एवं अतिरिक्त जिला कलेकटर प्रशासन व नगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री से हुई वार्ता की संभवतया रविवार को प्रतिनिधि मंडल के लोग जनता को जानकारी देंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!