जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): एसकेआईटी के उन्नत भारत अभियान क्लब द्वारा मुस्कान फाउंडेशन के सहयोग से “पूर्व-प्रवाह कार्यक्रम” ग्राम पंचायत दांतली में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना एवं सुरक्षित यातायात नियमों की जानकारी देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समुदंर सिंह, मोटर वाहन निरीक्षक रहे। इस अवसर पर सरपंच अनिल शर्मा, उपसरपंच बाबूलाल गुर्जर, कजोड़ योगी (बॉश), राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.शशि शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में एसकेआईटी से डॉ.बीएल शर्मा और डॉ.डीके शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन एवं आयोजन डॉ.किरण राठी और निधि श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मुस्कान फाउंडेशन से समीर और ललितेंद्र द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इसकी सराहना की एवं इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
3/related/default