निवाई (लालचंद सैनी): पंचायत समिति विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव को एपीओ कर दिया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के उपायुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव द्वितीय रामनारायण बडगूजर ने आदेश जारी कर प्रशासनिक कारणों से निवाई विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव को एपीओ किया गया है। इस दौरान एपीओ राजेश्वरी यादव का मुख्यालय पंचायत राज विभाग जयपुर रहेगा।
3/related/default