प्रदोष व्रत को लेकर सत्संग का आयोजन, भक्तिमय हुआ गांव

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: डिग्गी मालपुरा मेगा हाईवे स्थित रातल्या गांव के ठाकुरजी महाराज मन्दिर परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रदोष व्रत को लेकर सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि पिछले 32 वर्षों से हर महीने प्रदोष व्रत के अवसर पर सत्संग का आयोजन किया जाता है, जिसमें भजन मंडलियों द्वारा भजन गाकर ठाकुरजी को रिझाया जाता है। भजन गायक पं.रमेश शर्मा के सानिधय में भजन गायन का आयोजन किया गया। संत्सग में भोला नाथ अमली, मेवाड़ी राणा भजना सु लाग मीरा मीठी, धतुरो बोयो वन म, चाल सखी सत्संग म चाला, सत्संग बिना नैया पार नही आदि भजन गाये गये। भजन सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हुए। इस अवसर पर सीए महेश अचरावाला, राजुलाल चेला, शंकर लाल मेहता, कैलाश चन्द शर्मा, रामप्रताप मैहता, बाबू खाँ आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!