हिंदू सम्मेलन को लेकर भव्य मशाल यात्रा आज, कलश यात्रा कल, लोगों को कर रहे है आमंत्रित

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): हिंदू सम्मेलन की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर के इतिहास में पहली बार बैंड बाजे के साथ भव्य मशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर कार्यकर्ता घर-घर में लोगों को हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए आमंत्रित कर रहे हैं। मण्डल अध्यक्ष विशाल सैनी व मोन्टी शर्मा ने बताया कि सकल हिंदू समाज एवं मनसा पूर्ण बालाजी भक्त मण्डल के तत्वावधान में दादू दयाल बस्ती के हिंदू सम्मेलन की पूर्व संध्या पर भव्य मशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मशाल यात्रा शनिवार की शाम 7 बजे मनसा पूर्ण बालाजी पेट्रोल पंप जमात से शुरू होगी, जो पूरी बस्ती में भ्रमण करेगी। आयोजन समिति के संयोजक जगदीश शर्मा एवं सचिव हनुमान शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे राधा दामोदर जी के कुण्डों से भव्य कलश यात्रा एवं हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!