पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 28 से 29 जनवरी तक आयोजित राजस्थान की पहली रग्बी लीग

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 28 से 29 जनवरी तक आयोजित राजस्थान की पहली रग्बी लीग, पैंथर रग्बी लीग सीजन 2 पीआरल में पुरुष वर्ग में एयर स्ट्राइकर व महिला वर्ग में अर्थ गार्डियंस ने ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में 6 पुरुष व 6 महिला वर्ग में टीमें थी। आयोजक राजवीर सिंह ने बताया कि इस लीग में राजस्थान ही नहीं देश के कई राज्यों से बहुत अच्छे खिलाड़ियों को ट्रायल बेस पर चुना गया था, जिसमें खिलाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया गया। टूर्नामेंट डायरेक्टर विजय राठौड़ ने बताया कि इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने में सभी समर्थकों व लीग की 6 टीमों के ऑनर्स का बहुत आभार प्रकट करता हूँ व बताया कि हम अगले साल पीआरल-3 का आयोजन और बड़े स्तर पर आयोजित करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!