आज का समय बैंकिंग कौशल का है: कुम्भाराम चौधरी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सत्र 2025-26 में व्यावसायिक शिक्षा का शुभारंभ किया गया, जिसमें 40 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। व्यावसायिक शिक्षा में विद्यालय द्वारा बैंकिंग फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस विषय का चयन किया गया। विद्यालय में सोमवार को शिक्षाविद् व्याख्याता हजारी लाल बैरवा द्वारा व्यावसायिक विषय के छात्र छात्राओं को बैंकिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। प्रधानाचार्य कुम्भाराम चौधरी ने बताया कि आज का समय बैंकिंग कौशल का है। छात्र छात्राओं को अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे विषयों का चयन करना चाहिए। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी पूजा चंदेला ने अतिथियों का स्वागत किया और व्यावसायिक विषय का परिचय करवाया। इस अवसर पर उपप्राचार्य विनोद शर्मा, व्याख्याता डॉ.कमल कसाना, वरिष्ठ स्थापक हनुमान गुर्जर, जीसान अहमद, पुस्तकालय अध्यक्ष अमित शर्मा व अध्यापक अमित शर्मा सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!