एकाग्रता और लग्न से पढ़ाई कर जीवन सफल बनाए: विधायक रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0

 
निवाई (लालचंद सैनी): पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए बाल वाटिका, नवनिर्मित चार कमरों और एक विशेष 'संविधान कक्ष' का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने फीता काटकर नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि संविधान कक्ष के माध्यम से विद्यार्थी देश के बुनियादी कानूनों और लोकतांत्रिक मूल्यों को करीब से समझ सकेंगे। वहीं बाल वाटिका के नए कमरों से छोटे बच्चों को बेहतर वातावरण मिलेगा।
वार्षिक उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोक गीतों और देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। समारोह की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शहर के समस्त कार्य नगर पालिका द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक किया जा रहा है। स्थानीय विद्यालय व प्रताप स्टेडियम के विकास कार्य हेतु दो करोड रुपए विद्यालय में सीसी रोड और इंटरलॉकिंग टाइल प्रार्थना स्थल हेतु डाॅम के निर्माण सुलभ कंपलेक्स के साथ ही विद्यालय में दस लाख रुपए की लागत से विकास करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय पार्षद पारस पहाड़ी, भामाशाह एवं उद्योगपति ओमप्रकाश गुप्ता, डाक्टर पीसी जैन, पार्षद राजकुमार करनाणी, समाजसेवी प्रमिला खण्डेलवाल, पार्षद मदन लाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर लाल पडियार, शारीरिक शिक्षक रामकिशन गुर्जर मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन व्याख्याता मोरपाल गुर्जर द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!