निवाई में टीबी मरीजों को मिला संबल, निक्षय मित्र बनकर सिकोई डिकोन संस्था ने बांटे कंबल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): उप जिला अस्पताल में टीबी रोगियों के लिए मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। सिकोई डिकोन संस्था ने निक्षय मित्र बनकर टीबी की दवा ले रहे मरीजों को कंबलों का वितरण किया। ठंड के मौसम में यह सहयोग मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर विष्णु कान्त खंगार ने उपस्थित मरीजों को टीबी के प्रमुख लक्षणों, समय पर जांच की आवश्यकता, सरकार द्वारा उपलब्ध निशुल्क जांच एवं पूर्ण उपचार तथा निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, आवश्यकता केवल समय पर पहचान और नियमित दवा सेवन की है। इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ.दीपेंद्र पांचाल, डॉ.योगेंद्र विजय और डॉट्स प्रोवाइडर महेंद्र जैन मौजूद रहे। वहीं सिकोई डिकाॅन संस्था की ओर से अनीता शर्मा, उनके सहयोगी डॉ.कौशल कुमार एवं अर्जुन देव बैरवा ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम से टीबी रोगियों के चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास झलकता नजर आया। स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संस्था के इस संयुक्त प्रयास की मरीजों सहित उपस्थित लोगो ने सराहना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!