श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं के तत्वाधान में मोदी परिवार देहली द्वारा निर्मित गो आवास (शेड) एवं अग्रवाल परिवार जयपुर द्वारा निर्मित सोलर गैस का किया उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री गोपाल गोशाला झुंझुनू में स्वर्गीय श्री सीताराम जी मोदी सुपुत्र स्वर्गीय श्री नथमल जी मोदी, दिल्ली की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र इन्द्र कुमार सपत्नी श्रीमती गीता देवी सुपौत्र मोहित सपत्नी श्रीमती सारिका, सह पड़पौत्र समर्थ मोदी स्प्रेड होम प्रोडक्ट्स प्रा.लि. दिल्ली के सौजन्य से नवनिर्मित गौ-आवास (शेड) एवं स्व.श्री मोहनलाल अग्रवाल, स्व.श्रीमती सन्तरा देवी एवं स्व.श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल की पुण्य स्मृति में लहर फाउंडेशन जयपुर के सोजन्य से लगाए गए सोलर प्लॉट का उद्घाटन दानदाता परिवार के सानिध्य में कथावाचक श्री परमेश्वर लालजी गुरु कृपा द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ.डीएन तुलस्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर गौवंश को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण भी मोदी परिवार दैहली एवं अग्रवाल परिवार जयपुर द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में मोदी परिवार की ओर से गौशाला में कार्यरत गौपालकों एवं कर्मचारियों को रजाई वितरण किया गया। स्वागत उद्बोधन गोशाला अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया ने दिया जबकि कार्यक्रम समाप्ति पर धन्यवाद मंत्री प्रदीप पाटोदिया द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन परमेश्वर हलवाई ने किया। इस अवसर पर कथावाचक परमेश्वर लाल जी सहित दानदाता परिवार एवं पधारे हुए प्रवासीजनों का गोशाला की ओर से साॅफा एवं दुपट्टा औढाकर माल्यार्पण के साथ गौमाता का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!