खुड़िया ग्राम पंचायतवासियों ने भाजपा नेता दहिया का किया नागरिक अभिनन्दन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): रविवार को पिलानी विधानसभा की ग्राम पंचायत खुड़िया के समस्त ग्रामवासियों द्वारा भाजपा के युवा नेता राजेश दहिया का किया नागरिक अभिनन्दन सम्मान समारोह। इस दौरान खुड़िया, पटेल नगर, खुड़िया बास, आलमपुर आदि गावो के ग्रामीणों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर दहिया का स्वागत अभिनंदन किया। समारोह के दौरान दहिया ने बताया कि प्रदेश की हमारी डबल इंजन भाजपा सरकार विकास के लगातार नए नए आयाम स्थापित कर रही है। हमारी सरकार ने सुशासन के दो वर्षों में वो कर दिखाया, जो अन्य सरकार कभी नहीं कर पाई, हमारी भाजपा सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु कटिबद्ध है, साथ ही दहिया ने आग्रह किया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के अवश्य देखे एवं सुने। इस दौरान देश के पीएम सीधा आमजन से संवाद करके योजनाओं के बारे में एवं अन्य लाभदायक जानकारियां देते है। दहिया ने खुड़िया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किए गए नागरिक अभिनन्दन समारोह के लिए समस्त पंचायत के ग्रामीणों का आभार प्रकट कर साधुवाद किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!