चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रसिद्ध उद्योगपति एवं पूर्व राज्यसभा सांसद संजय डालमिया की ओर से स्वर्गीय इंदू डालमिया की पुण्य स्मृति में सरला पाठशाला में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों, भिक्षावृत्ति से जुड़े तथा बेसहारा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने वाली इस पाठशाला में अध्ययनरत बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। सेवा कार्य के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी, संतोष और नई उम्मीद की झलक साफ नजर आई। यह आयोजन केवल एक सेवा कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वर्गीय इंदू डालमिया के करुणामय व्यक्तित्व और समाजसेवा की भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत करने वाली विनम्र श्रद्धांजलि रहा।
कार्यक्रम में सुनील डालमिया (मक्खन), डालमिया ट्रस्ट प्रबंधक किशोरी लाल, राजेश डालमिया, जय डालमिया, सरला पाठशाला की संचालिका अनिता पुनिया, ममता, कृपा कुमारी, अंकिता, संदीप और पूजा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।